फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.21 करोड़ से सुुम्मेरा तालाब का होगा कायाकल्प

Sun, 19 Jun 2016 01:30 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
तालाब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के प्राचीन सुम्मेरा तालाब पर बने घाटों के विस्तार व सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका ने अपनी ओर पहल की है। इसके तहत करीब तीन करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा दो श्मशान घाटों में पोखर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर पालिका ने सुमेरा तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा है। शहर के बीचोंबीच स्थित सुम्मेरा तालाब शहर का इकलौता प्राचीन तालाब है। तालाब के घाटों पर बने मंदिरों के कारण यह धार्मिक आस्था का केंद्र भी है। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व विभागीय अधिकारी पिछले काफी लंबे समय से सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। पूर्व में पालिका अध्यक्ष ने सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व उच्चाधिकारियों से मांग की थी। साथ ही तालाब की सफाई, गहरीकरण, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए करीब 26 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन दो वर्ष पूर्व तालाब के सौंदर्यीकरण का काम पर्यटन विभाग को दे दिया गया था। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर पालिका को एक बार फिर सुम्मेरा तालाब को सुंदर बनाने का मौका दिया है।

इस पर नगर पालिका ने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 2.21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे तालाब की साफ-सफाई, घाटों का विस्तार व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्थरों की जगह बिछेगा मार्बल स्टोन
सुम्मेरा तालाब काफी प्राचीन है। यहां पर बने घाटों का कभी जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। वर्तमान में तालाब के घाटों पर सादा पत्थर बिछे हुए हैं, जो कई जगहों से उखड़ गए हैं। नगर पालिका ने सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार तालाब पर बने पुराने घाटों का विस्तार किया जाएगा। वहां लगे पुराने पत्थरों को निकाल पर मार्बल स्टोन बिछवाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा के लिए घाटों पर रेलिंग भी लगाई जाएगी। रात के समय तालाब को अधिक खूबसूरत बनाने के लिए विशेष लाइटिंग की जाएगी।

श्मशान घाटों में बनेंगे पोखर
नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के अंतर्गत नगर पालिका ने शासन की मंशा के अनुरूप शहरी क्षेत्र का भू-जल स्तर बनाए रखने के लिए नगर के दो श्मशान घाटों में पोखर बनाने के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 01 के मुहल्ला खिरकापुरा में स्थित सुरईघाट श्मशान घाट में 35.09 लाख रुपए व इलाइट चौराहा स्थित श्मशान घाट में 34.99 लाख रुपये की लागत से पोखर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

यह है योजना का उद्देश्य
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना का मुख्य उद्देश्य जमीन के भीतर गिर रहे जल स्तर को रोकना है। प्रदेश में स्थित तालाबों, झीलों व पोखरों की स्थिति काफी खराब है, जिससे जल संचय नहीं हो पा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने यह योजना चालू की है, ताकि अधिक से अधिक मात्रा में पानी का संचय किया जा सके और लगातार गिर रहे भूगर्भ जल स्तर को रोका जा सके। यह योजना आने वाले दिनों में काफी लाभदायक साबित होगी।


प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना नागरिकों के लिए काफी लाभकारी है। इसका वर्तमान व भविष्य दोनों में ही लाभ मिलेगा, क्योंकि सूखे के हालात कभी भी पड़ सकते हैं। सुम्मेरा तालाब पर विशेष जोर दिया जाएगा और जनता के सामने नए रुपए रुप में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें