फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी आते ही शुरू हो गई बिजली की आंख मिचौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। गर्मी के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गई है। कुछ दिनों से बिजली के आने - जाने का पुराना क्रम शुरू हो गया। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

इस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। अधिकांश लोग अपने घरों पर हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपना समय किसानी के काम में व्यस्त रखकर निकाला है। वहीं, शहरी क्षेत्रों के लोगों ने गृहस्थी के कामकाज में सहयोग करके, बच्चों के साथ खेल के अलावा टीवी और मोबाइल चलाकर गुजार रहे हैं।
लोगों के समय गुजारने के लिए सरकार ने भी टेलीविजन पर महाभारत, रामायण, उत्तर रामायण जैसे धार्मिक और चाणक्य, बुनियाद, शक्तिमान जैसे टीवी सीरियल शुरू करके लोगों को टीवी के पर्दे का गुलाम बना दिया है। इस समय लोग अपने- अपने पसंदीदा टीवी सीरियल को देखने के लिए प्रसारण समय से पहले टीवी के सामने बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकांश किसान अपनी फसल काटकर उपज को घर ले आए हैं। अब वह निश्चिंत हैं। इसके चलते अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली का उपयोग बढ़ गया है। दो- तीन दिन से क्षेत्र में पारा बढ़ जाने से गर्मी तेज हो गई है। इसके चलते लोगों ने पंखों के साथ - साथ कूलर का प्रयोग तेज कर दिया है। इससे बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। परंतु, आए दिन बिजली के आने - जाने के क्रम से लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने असमय हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने की ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें