ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया है। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। सोमवार को शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को गृहकार्य दिए। साथ ही भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से स्कूलों के बच्चे और शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही थी। अब उन्हें कुछ दिनों के लिए निजात मिलेगी। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश से पूर्व सोमवार को बच्चों से भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कुछ बातें भी बताईं। कहा गया कि तेज धूप में बाहर खेलने न जाएं, फलों का सेवन करें, घर में रहें और थकावट से बचें। छुट्टियों में पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहें। नई कक्षाओं की तैयारी के लिए होमवर्क और रिवीजन करते रहें।