फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ऊंची कूद और पोलवॉल्ट में सुमित यादव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को 51वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में यह दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिकूद, पोलवॉल्ट, गोला फेंक, चक्का फेंक, हैमर थ्रो, भाला फेंक, रिले रेस और पैदल चाल जैसी स्पर्धाएं हुईं। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के सुमित यादव ने जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद और पोलवॉल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में मर्दन सिंह विद्यालय तालबेहट के आरेंस ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में एसडीएस की आराध्या ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में एसडीएस के बेनी जॉय ने 100, 200 और 110 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान पाया। पीजीपीएस पनारी के लालू प्रसाद ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
0000000000
जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेता
जूनियर बालिका वर्ग में एमआईसी गुढ़ा महरौनी की उर्मिला ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। केआईसी बिरधा की चंचल ने गोला फेंक, हैमर थ्रो और चक्का फेंक में दूसरा स्थान हासिल किया। पीजीपीएस पनारी की रोशनी ने 100 मीटर बाधा दौड़, त्रिकूद और ऊंची कूद में तीसरा स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में एसडीएस के रोहन ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। मर्दन सिंह विद्यालय तालबेहट के रोशन ने सीनियर बालक वर्ग की 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। सीनियर बालिका वर्ग में जेपीआई पाली की शिवानी ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। जीआईसी बार की रीनू देवी ने त्रिकूद, लंबी कूद और ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व डीआईओएस ओपी सिंह ने पुरस्कृत किया।इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संयोजक सुरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, क्रीड़ा अध्यक्ष बाहुबली जैन, जलील खान,जनपदीय क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार वर्मा,केके तम्बकर,ध्रुव राजा,राहुल जैन,अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें