फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुम्मेरा तालाब में पसरी गंदगी

Mon, 26 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन सुम्मेरा तालाब में गंदगी बिखरी पड़ी है। घाटों के किनारे इतनी अधिक मात्रा में पूजा की सामग्री फेंकी गई है कि दूर से ही दुर्गंध आनी शुरू हो गई है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

 
मुहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। महाराजा सुम्मेर सिंह के नाम पर इस तालाब का नाम रखा गया था। प्राचीन काल से इस तालाब पर धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। पितृ विसर्जन और कार्तिक मास सहित अन्य धार्मिक त्योहारों पर यहां भीड़ उमड़ती है।

जल विहार पर्व सुम्मेरा तालाब पर होने वाला प्रमुख आयोजन है। पिछले दिनों आयोजित जलविहार पर्व पर नगर पालिका ने हजारों रुपये से घाटों की साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य किया था। नवरात्र महोत्सव के दौरान जवारों, नारियल सहित अन्य पूजा की सामग्री तालाब में विसर्जित करने से इसमें गंदगी फैल गई है। घाटों के पास गंदगी ही गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें