फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन के किनारे लगा दिए स्ट्रीट लाइट के पोल

Sun, 25 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में बिछाई गई हाईटेंशन लाईनों से सटाकर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा दिए हैं, जिससे तेज हवा या आंधी की स्थिति में करंट खतरा बन गया है। विद्युत विभाग ने नगर पालिका को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा चार दशक पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से नझाई बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन को जाने वाले 33 केवी हाईटेंशन वोल्टेज लाईन बिछाई गई थी, जिससे नझाई सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले तालाबपुरा, घंटाघर व डोंड़ाघाट जलसंस्थान को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। नगर पालिका द्वारा शहर को रोशन करने के लिए मुख्य सड़कों पर अलग से विद्युत पोल लगाकर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही हैं। विगत दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर नहर के किनारे भी लगभग एक दर्जन विद्युत पोल लगवाए थे।

यह विद्युत पोल यहां से निकली 33 केवी हाईटेंशन लाइन से मुश्किल से दो से तीन इंच की दूरी पर है।, अगर तेज आंधी आ जाए तो यह तार एक दूसरे से टकरा सकते हैं। ऐसी स्थित में कोई भी हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर पालिका को एक पत्र लिखकर पोल हटाने का आग्रह किया है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त पोल टकराने से 33 केवी लाइन के तार टूट सकते हैं। खासतौर पर आंधी या तेज हवा चलते पर पोल हाईटेंशन लाईन से टकरा सकते हैं और पोल में करंट आने का भी खतरा है। सुरक्षा की दृष्टि से यह विद्युत पोल उक्त हाईटेंशन लाइनों से करीब तीन से चार मीटर की दूरी पर लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें