ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना में शुक्रवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना में मोती मंदिर के पास निवासी विमल (20) पुत्र भूरे ग्वाला शुक्रवार को अपने घर पर ही था, तभी घर के बगल में ही बन रहे निर्माणाधीन मकान में जाकर उसने किचन में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ ही देर बाद वहां पहुंची उसकी बहन प्रियंका ने यह देख तत्काल परिजनों को घटना बताई। मृतक दो भाई तीन बहिन में चौथे नंबर का था और वह मजदूरी करता था। फिलहाल परिजन उसके फांसी लगाने के कारणों से अनभिज्ञता जता रहे हैं।