फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गौना में पीपल के पेड़ पर ऊंचाई पर एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गौना निवासी मनीराम (45) पुत्र फुलू अहिरवार रविवार की शाम को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल हुआ। इसके बाद रात में घर चला गया। इसी दौरान वह किसी बात से क्षुब्ध होकर रात करीब 11 बजे घर से निकल गया। सोमवार को सुबह जब ग्रामीणों की नजर गांव में ही स्थित पीपल के पेड़ पर पड़ी तो मनीराम का शव पेड़ पर तौलिया से फांसी के फंदे पर लटक ा देखा। जानकारी मिलने पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना नाराहट पुलिस को दी, जिस पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मनीराम ने फांसी किन कारणों से लगाई, परिजन इसके बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष नाराहट भानुप्रताप ने बताया मामले की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें