फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साड़ी का फंदे लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पत्नी खाना लेने अटारी से नीचे गई और वापस पहुंची तो पति साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी राजेश (22) पुत्र अनंदी ने बृहस्पतिवार रात को अपनी पत्नी पूजा के साथ अटारी में था। रात करीब आठ बजे उसने पत्नी पूजा को नीचे खाना लेने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद जब पूजा खाना लेकर अटारी में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज दी लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। पूजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। यहां राजेश म्यांरी से साड़ी के फंदे पर मृतावस्था में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक पांच बहन-चार भाईयों में छोटा था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें