कैप्सन - नामांकन करते उम्मीदवार
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। विकास खंड तालबेहट की सात ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा करने के लिए हो रहे उपचुनाव में 127 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 116 वार्डं सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन फार्मों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव की सही तस्वीर सोमवार को सामने आएगी।
विकास खंड तालबेहट की 54 ग्राम पंचायतों में से 7 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के पद खाली रह गए हैं। यहां कोरम पूरा न होने से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ से वंचित हैं। जिसके चलते इन पंचायतों में गांवों की सरकार का कामकाज शुरू न हो सका। इसके कोरम को पूरा करने के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन जमा करने के अंतिम दिन रविवार को 127 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष कुल 139 लोगों ने अपने नामांकन किए। जिसमें से 116 वार्डों में एक-एक उम्मीदवार खड़ा होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वही ग्राम पंचायत चुरावनी में वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,13,14 थाना में वार्ड क्रमांक 6,13, रामपुर में वार्ड क्रमांक 10, कोटरा में 7 और नत्थीखेड़ा में वार्ड क्रमांक 4 पर एक से अधिक उम्मीदवार खड़े होने के कारण चुनाव होने की संभावना है।
चुरावनी में निर्विरोध चयन के लिए देर रात तक मान मनौव्वल के दौर चलते रहे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्वेता ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की सही तस्वीर सामने आएगी। वही सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 139 नामांकन फार्म के सापेक्ष चार नामांकन फार्म जांच में अपूर्ण मिलने पर निरस्त कर दिए गए है।