फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में उपचुनाव तीन नवंबर को

विज्ञापन
voter id - फोटो : voter id
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश में आगामी तीन नवंबर को विधानसभा की 28 सीटों के उप चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इसे लेकर मध्य प्रदेश और ललितपुर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक अशोक नगर के चंदेरी स्थित हैंडलूम पार्क में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने अशोक नगर के अफसरों को सीमा पर सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में भी सतत निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक नगर अभय वर्मा ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक की गई है। इसमें मध्यप्रदेश में विधानसभा उप निर्वाचन 2020 को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती राज्यों एवं समीपस्थ जिलों में कानून व्यवस्था एवं चेक पोस्ट नाके तैयार किए जाएंगे। दोनों जिलों की बार्डर पर चेक पोस्ट तैयार करने के स्थान चिह्नित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों से असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने तथा घुसपैठ रोकने के लिए चेक पोस्ट नाके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर सहमति बनी। दूसरे राज्य एवं जिलों से अवैध शराब एवं अवैध हथियारों पर रोक लगाने के लिए चिह्नित नाकेबंदी वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर रोक लगाई जाएगी। बैठक में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभय वर्मा, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, रिटर्निंग आफिसर रवि मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदेरी विजय यादव सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें