फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की फड़ से चार लोग पकड़े, पांच भागे

विज्ञापन
crime. - फोटो : crime.
विज्ञापन
तालबेहट। पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार की रात पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने नगर में एक स्थान पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पांच मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक लाख 15 हजार रुपये और ताश की गड्डी, चार मोटर साइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। उपनिरीक्षक रामचरन वर्मा ने समस्त आरोपियों पर जुआ अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व महरौनी, मड़ावरा, जखौरा, बार, जाखलौन आदि थानों से आई पुलिस टीम ने दबिश दी थी। उस समय जुआरी पुलिस के आने से पहले ही मौके से भाग गए थे। मौके पर एक मोटर साइकिल सहित कुछ सामान और पैसा बरामद होने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। सोमवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने नगर के एक स्थान पर दबिश दी। पुुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। उनके नाम हरिश्चंद्र पुत्र कोमल प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 2 चौबयाना, अंकुर परिहार पुत्र जसवंत परिहार निवासी वार्ड नंबर 7 निवासी चौबयाना, मोनू शिवहरे पुत्र कैलाश शिवहरे निवासी अंजनी नगर, अभिषेक पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार झा निवासी वार्ड नंबर 4 कोतवाली तालबेहट हैं। पुलिस को चारों की तलाशी में 24000 रुपये एवं तीन मोबाइल फोन मिले। जबकि फड़ से एक लाख 15 हजार रुपये, चार मोटर साइकिल, ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। मौके से भागने वाले पांच लोगों में शिवम परिहार निवासी सेरवासकलां, मनोज पुरोहित निवासी हटवारा, गौरव त्रिपाठी निवासी तिवरयाना, दिलीप राजा निवासी वार्ड क्रमांक 5 और जितेंद्र जनक निवासी खांदी तालबेहट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें