फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल से कम नहीं बेसिक स्कूल: एडी बेसिक गंगासिंह

विज्ञापन
मडावरा में विद्यालय का मुआयना करते ऐडी बेसिक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। सोमवार को उपनिदेशक बेसिक शिक्षा झांसी मंडल गंगासिंह राजपूत ने बीआरसी और विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाएं संतोष जनक मिलने पर उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल प्राइवेट विद्यालयों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम वह बीआरसी पहुंचे, जहां पर मिशन प्रेरणा की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद कस्बा के संविलियन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय टौरिया पर मीना मंच का शुभारंभ किया। बीईओ व विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उनका बैज लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कायाकल्प योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की तारीफ करते हुए निर्देश दिए कि जिस तरह विद्यालय भवन और परिसर तारीफ के काबिल होते जा रहे हैं, उसी तरह स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों का शैक्षिक विकास भी उन्नति की ओर अग्रसर हो। यहां पर कक्षों एवं रसोई में टाइलीकरण, हैंडवाश यूनिट, विज्ञान लैब, पुस्तकालय, बालक-बालिका शौचालय, परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रहनुमा बानो, साधना ताम्रकार, पंकज सेन, आशा कुशवाहा, आरिफ अल्वी, कुसुम सिंह, अरुणलता तिवारी, निराशा यादव, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें