ललितपुर जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ की छाप लगाकर ‘न हम कभी गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे’ की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि गंदगी से तमाम बीमारियां फैलती हैं, जिनमें कई जानलेवा हैं। आज से हम सभी शपथ लें कि न हम कभी गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे, न कचरा गली मोहल्ले में फैलाएंगे। प्रधानाचार्य सुमनलता सोनकर ने कहा कि विद्यालय परिसर हो या परिवार या फिर हो घर हमें किसी भी जगह प्रदूषण नहीं फैलाना है और न फैलाने देंगे। इसका सभी संकल्प लेकर घर जाए। इस मौके पर छात्राओं को चित्रकारिता के माध्यम से भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऊषा जायसवाल, अनुराग जैन शैलू पार्षद, संयोजिका अर्चना बीके अग्रवाल, अखिलेश कुमार, अमित चौबे, देवेंद्र सेन, दर्शन सेन, उमेश सेन, उमेश सुड़ेले, सुमिंदर कौर एवं सहायक अध्यापिका जगदंबा श्रोतीय, नमिता गुप्ता, रूपम सिंह, प्रभा चौबे, मीरा बैद्य, सुधीर रावत, दीप्ति देवलिया, नंदता रिछारिया, ऋचा कुशवाहा, शिमला राठौर, स्वेता जैन, कौशल्या शर्मा, हर्षिता संज्ञा, पुष्पा हुण्डैत, अमरोज, अर्पणा, भावना, प्रियंका, रूचि गुप्ता, रूकसार, नाजिस, गजाला सुल्ताना, सीमा नामदेव, किरन, समा परवीन, नाजिस, ज्योति रानी, रानीजहां, नूरजहां, रचना, प्रांशुल, पूनम जैन, रीना हुण्डैत, संजय चंदेल चौसा आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन ओमप्रकाश पटैरिया ने किया। अंत में प्रधानाचार्य सुमनलता ने सभी का आभार व्यक्त किया।