अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में रैली निकालकर जागरूक किया।
प्राचार्य डॉक्टर जेएस तोमर ने कहा कि जल संरक्षण अति आवश्यक है। जल को प्रदूषित होने से बचाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जल है तो कल है और इस बारे में सभी को जागरूक बनाना है। शिविरार्थियों ने पौधों को पानी दिया। इस दौरान सहताब खान, मनोज, अंजली, पूनम, महक, अर्चना आदि मौजूद रहे।
-
प्रशिक्षण ले रहीं छात्राएं करेंगी सशक्त समाज का निर्माण: पूर्व विधायक
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
पूर्व विधायक सदर सुमन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। प्रशिक्षण ले रहीं छात्राएं आगे जाकर सशक्त समाज का निर्माण करेंगी। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं आर्थिक संपन्नता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं लेकिन सामाजिक समानता उन्हें शिक्षा से ही प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में बराबर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
प्रबंध समिति के सदस्य भूतपूर्व एथलेटिक्स राघवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को खेल का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बिना खेल के व्यक्ति का जीवन अधूरा है। इस मौके पर सहायक प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, अनंत रामनायक, अंजू कुशवाहा, शैली वर्मा, पूजा साहू आदि मौजूद रहीं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी बलराम द्विवेदी और आभार प्रधानाचार्य मोहम्मद जाकिर ने व्यक्त किया।