फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग ने पकड़ा जोर

Thu, 03 Sep 2015 01:10 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पहले एनएसयूआई और अब समाजवादी छात्रसभा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है, इसमें उन्होंने चुनाव की तारीखें घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन



छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष आकिब मंसूरी ने ज्ञापन में कहा कि कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और सितंबर माह प्रारंभ हो गया है। वर्तमान समय छात्र संघ चुनाव के लिए उपयुक्त है। लेकिन, कालेजों का प्रबंध तंत्र इन चुनावों को नहीं कराना चाहता है। गत शैक्षिक सत्र में भी ऐसा ही हुआ था। प्रबंध तंत्र की स्पष्ट नीति के अभाव में छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। उन्होंने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र संघ चुनाव को आवश्यक बताया। ज्ञापन देने वालों में मनोज साहू, आसिफ खान, मनीष साहू, आकाश जैन, पवन सोनी, आवेद खान, आमिर खां, शिवा जैन, रवि राजा, विकास जैन, शिवराम साहू, अमित निरंजन, विजय झा, अंकित साहू, दानिश खान, गोलू सरदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें