फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर छात्र ने दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा में एक छात्र ने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिमरधा निवासी मनीष (20) पुत्र ज्ञानी अहिरवार मंगलवार की दोपहर में अचानक घर के पीछे गया और वहां लगे सरस के पेड़ पर उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। इसी दौरान लोगों ने उसे लटकता देखा तो तत्काल दौड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और वह मूलत:रहने वाला थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव का निवासी था। छह माह की उम्र में ही उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसके मामा-मामी उसे अपने साथ ग्राम सिमरधा ले आए थे और उसका पालन पोषण व पढ़ाई लिखाई करा रहे थे। इस मामले में थानाध्यक्ष पाली गंगासागर ने बताया कि उक्त युवक सुबह बाल कटवाने के लिए पाली आया था, लेकिन मंगलवार होने के चलते दुकान खुली नहीं मिली। इस पर वह लौट गया और दोपहर करीब बारह बजे उसने फांसी लगाई है। फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें