ग्राम खिरिया भारंजू में चौपाल को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक फूल चंद्र
- फोटो : LALITPUR
महरौनी । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना सौजना के ग्राम पंचायत खिरिया भारन्जू में क्षेत्राधिकारी फूल चंद्र ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों के साथ चौपाल की। इस दौरान उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण बिना भय के आगामी चुनाव में मतदान करें। यदि मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को सूचित करें। उन्होंने सभी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मतदान सही ढंग से करवाने का आग्रह किया। इस दौरान मौजूद रहे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महिला कांस्टेबल पूजा, पूर्व प्रधान देवकीनंदन पटैरिया, राम सिंह परमार पूर्व ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि संजय भौडेले, दामोदर पटैरिया, कल्लू शुक्ला, कन्छेदी प्रजापति, भगवत, राजकुमार, अजय, खल्कू, गोविंदा प्रजापति, रमेश परिहार, जगन, राजकुमार अहिरवार, दलीपा, मुकेश, छिदामी, नरेंद्र, प्रीतम उपस्थित रहे।
ग्राम खिरिया भारंजू की चौपाल में उपस्थित ग्रामीण- फोटो : LALITPUR