फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक दिन की बीएसए बनकर छात्रा रानी ने जानी प्रशासनिक व्यवस्था

विज्ञापन
एक दिन की बीएसए बनी रानी का स्वागत करते शिक्षक
विज्ञापन
ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा रानी एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी बनीं। इसके साथ ही सात अन्य छात्राओं को एक दिन का प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इसका लक्ष्य प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जागरुकता बढ़ाना भी है। छात्राओं को विभागों की कार्यप्रणाली समझने का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बनकर रानी ने कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने उनके कार्यों और दायित्वों को समझा। रानी ने कार्यालय में रखे रजिस्टरों का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभागीय अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालय की कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी घनश्याम सिंह मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेंद्रु अरजरिया, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संजय तिवारी, मध्याह्न भोजन समन्वयक कपिल दुबे, एमआईएस समन्वयक राघवेंद्र सिंह, समेकित शिक्षा समन्वयक सुजीत मौर्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
000000
अन्य छात्राएं बनीं प्रधानाध्यापिका
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में पूर्वी राजा एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं। पूर्व माध्यमिक बालाढ़ाना में राजमणि और प्राथमिक विद्यालय बरोदीनकीब में सोनाक्षी को यह अवसर मिला। प्राथमिक विद्यालय निवाई कंपोजिट में पायल और निवाहो में दिव्यांशी यादव ने पद संभाला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां में सिद्धि और प्राथमिक विद्यालय मिर्चवारा में सौम्या भी प्रधानाध्यापिका बनीं।
विज्ञापन

0000000000
सीता विश्वकर्मा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या
फोटो - 27
तालबेहट। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली सीता विश्वकर्मा को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। सीता ने छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश ठाकुर सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें