फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कार्डशीट पर उकेरे स्वदेशी के रंग

विज्ञापन
अमर उजाला की चित्रकला प्रतियोगिता में चित्र दिखातीं सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने शीट पर उकेरे ‘स्वदेशी’ के रंग
विज्ञापन

ललितपुर। ‘अमर उजाला’ व उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शहर के दस स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ‘स्वदेशी’ विषय पर शीट पर विभिन्न आकृतियां उकेरीं। किसी ने तिरंगा बनाया तो किसी गांधीजी का चरखा चलाते हुए चित्र बनाया।
प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, अटल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, दीवान रघुनाथ इंटर कॉलेज और मां शारदा इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को चित्र बनाने के लिए एक घंटे तक का समय निर्धारित किया गया। तय अवधि में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए।
विज्ञापन

चित्र प्रदर्शनी झांसी में आज
चित्रकला में प्रत्येक विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों को चुना गया है। इनके चित्रों की आज 25 सितंबर को राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी दोपहर बारह बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय संग्रहालय के भ्रमण का भी मौका मिलेगा। शिक्षकों के साथ आने वाले विद्यार्थियों को संग्रहालय में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
इन प्रतिभागियों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा दस की अंजली देवी प्रथम, कक्षा बारह की शिल्पा सिंह द्वितीय, इसी कक्षा की माधुरी कुशवाहा तृतीय, दीवान रघुनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के महेश कुमार सहरिया प्रथम, कक्षा दस ए के अभिषेक वाल्मीकि द्वितीय, इसी कक्षा के छोटू तृतीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा बारह की जशोदा अहिरवार प्रथम, इसी कक्षा की अंजली वर्मा द्वितीय व दीपाली रजक तृतीय, वर्णी जैन इंटर कॉलेज में कक्षा दस के नितिन कुमार प्रथम, इसी कक्षा के मोहन सिंह रजावत द्वितीय, कक्षा ग्यारह के साहब राजपूत तृतीय, राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं के अभिषेक अहिरवार प्रथम, बारहवीं में सत्यम नामदेव व इसी कक्षा के प्रशांत कुमार यादव तृतीय, पीएन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के मनमोहन पंथ प्रथम, कक्षा दसवी के विनय खटीक द्वितीय व इसी कक्षा के सचिन कुशवाहा तृतीय, सुधा सागर इंटर कॉलेज में अमिषा प्रथम, निषि विश्वकर्मा द्वितीय, शालू जोशी व शैली जैन तृतीय, अटल विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के सूजल जैन प्रथम, कक्षा ग्यारह के निधि राजपूत द्वितीय, कक्षा नौ के विजय कुशवाहा व कक्षा ग्यारह के मृदुल पुरोहित तृतीय, सरस्वती ज्ञान मंदिर आजादपुरा में कक्षा बारह के अभिषेक निरंजन प्रथम, कक्षा ग्यारह के अन्वेश शुक्ला द्वितीय, कक्षा दसवीं की प्रिंसी सेन तृतीय, मां शारदा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के विशाल राज प्रथम, इसी कक्षा के पवन पाल द्वितीय, कक्षा दसवीं की मुस्कान रजक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें