फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे के अंदर मृतावस्था में मिला छात्र, करंट से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- गले से चिपकी थी पंखा की मोटर, गला पड़ गया था काला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। शनिवार को थाना गिरार के ग्राम टोरी निवासी 19 वर्षीय छात्र शिवम का शव कस्बा महरौनी में किराये के कमरे के अंदर मिला। उसके गले से बिजली के पंखे की मोटर चिपकी थी और गला काला पड़ा था। पंखा सुधारते समय करंट की चपेट में आने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ साथ छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाता था।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि शिवम कुशवाहा (19) पुत्र छोटे लाल कुशवाहा कस्बा महरौनी के मोहल्ला में एक किराये के मकान में रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को कोंचिग भी पढ़ाता था। शनिवार की शाम करीब तीन बजे जब बच्चे कोंचिग पढ़ने के लिए शिवम के यहां पर पहुंचे तो यहां शिवम के कमरे का गेट लगा हुआ था। बच्चों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बच्चों ने मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर मोहल्ले के लोग मौके पर गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महरौनी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनीत कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का गेट खोला तो शिवम के हाथ में पंखे की मोटर थी जो गले से चिपकी हुई था और गला काला पड़ा था। पंखे की पंखुड़ी अलग रखी हुई थी। जिसे देखने के बाद अनुमान लगाया कि पंखा सुधारते समय बिजली करंट लगने से शिवम की मौत हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ महरौनी आशीष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें