फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में दो महिलाओं समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत एक गांव में बीए की छात्रा की मौत के मामले में मड़ावरा थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने एवं जान से मारने को धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना मड़ावरा पुुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक गांव निवासी महिला अनीता (40) पत्नी जोधन एवं रामकली (32) पत्नी मुकेश उसकी 19 वर्षीय पुत्री से गांव के लड़कों केे साथ अवैध संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करती थीं और गांव निवासी निवासी दिनेश (20) एवं दयाराम (25) पुत्र काशीराम उसकी पुत्री को संबंध बनाने के लिए धमकाते थे। इसी बात से तंग आकर उसकी पुत्री ने 2 जनवरी की शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार पुत्री ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें इन्हीं दोनों महिलाओं को अपनी मौत का दोषी ठहराया है। थाना मड़ावरा पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें