ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। कोविड- 19 के कारण संस्था लगभग दो माह से बंद चल रही। इस कारण बीए, बीएससी, बीकाम, बीएड, बीपीएड, डीएलएड कोर्स संचालित हो रहे हैं।
कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने समय का सदुपयोग कर विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई कराने का निर्णय लिया। प्राचार्य डा. सुनील कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की और डॉ. सुनील कुमार ने डॉ. रोहित कुमार जैन को काम करने के निर्देश दिए। डा. रोहित कुमार जैन ने संस्थान के आईक्यूएसी सैल के निर्देश पर ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना प्रारंभ कर दिया ।
महाविद्यालय लर्निग मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों के नोट्स एवं वीडियो अपनी वेबसाइट पर अपलोड करके विद्यार्थियों को लागइन आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई करा रहा है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से संस्था ने अपने विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों को अपलोड कराकर विद्यार्थी निशुल्क पढ़ सकते हैं। इसकेे माध्यम से विद्यार्थियों को एसाइनमेंट, होमवर्क, एवं प्रोजेक्ट वर्क भी दिया जाता है। ऑनलाइन मीटिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन लाइव क्लास से भी पढ़ाया जा रहा है। संस्थान अपने विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक क्विज प्रतियोगिता ऑनलाइन के माध्यम से प्रतिदिन आयोजित करा रहा है। प्रबंधक प्रदीप जैन ने सभी अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि संस्थान विद्यार्थियों श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करता रहेगा। इसमें महाविद्यालय के प्रवक्ता राकेश कुमार, अश्वनी जैन, एके लाल, भानुप्रताप, निधि जैन, बृजमोहन वर्मा, रंजना नामदेव, अरुणा सिंह, सुरेंद्र साहू, विनीता जैन, भावना साहू, डा. शक्तिमान, विनाद बौद्व, केपी सिंह आदि का सहयोग रहा।