फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा को मजबूत करना मकसद: डीएम

Fri, 23 Sep 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
d m nirikchn, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
ललितपुर। योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने और जनजागरुकता अभियान के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने के लिए आठ सितंबर से समस्त ग्राम पंचायतों में सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने बृहस्पतिवार बिरधा विकास खंड के ग्राम पंचायत बंगरिया, बरोदिया राइन, पटउआ, बिरधा और सतरवांस में चौपाल का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


डीएम सर्वप्रथम बंगरिया पहुंचे, यहां पर आयोजित चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त गांव विकसित प्रदेश के तहत चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देना, ग्राम पंचायतों के विकास हेतु जन समुदाय में सहभागिता बढ़ाना है। डीएम ने राज्य सरकार द्वारा संचालित समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण जैसी योजनाओं के साथ ही कामधेनु/मिनी कामधेनु, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, 102/108 एम्बुलेंस सर्विस, निराश्रित महिला पेंशन, जननी सुरक्षा योजना, राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, समाजवादी श्रवण यात्रा योजना, वूमेन पावर लाइन 1090 योजनाओं की जानकारी प्रदान की।  
 
प्राथमिक विद्यालय बंगरिया में उपस्थित अध्यापिकाओं मनाली जैन और देवेंद्र राजा को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सचेत भी किया। बंगरिया के उपरांत जिलाधिकारी ने बरोदिया राइन पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान की विधिवत शुरूआत की तथा विकेन्द्रीकरण और सहभागी नियोजन की उपयोगिता लोगों तक पहुंचाने के साथ ही ग्राम पंचायतों के केन्द्रीय नियोजन द्वारा सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यहां पर भी उन्होंने मिड-डे मील के तहत बनायी गई सब्जी की गुणवत्ता, विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता विशेषकर उनके हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित विषय के ज्ञान का परीक्षण करने के साथ ही ड्रेस की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया तथा स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। 
विज्ञापन


बरोदिया राइन में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने डेंगू तथा चिकुनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के तरीकों तथा उनके प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। बरोदिया राइन के बाद जिलाधिकारी की जन चौपाल बिरधा विकास खंड के ग्राम पटउआ, बिरधा तथा सतरवांस में आयोजित की गई। इन चौपालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी  डीएस राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी  श्रवण कुमार गुप्ता, अधिशाषी अभियंता जल संस्थान, तहसीलदार अवधेश निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा तथा विकास एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें