फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्ष पुरानी कंडम गाड़ियों के होंगे पंजीकरण निरस्त

Fri, 23 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
car, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। 12 साल पुराने मॉडल के कंडम वाहनों के पंजीकरण निरस्त होंगे, इसके लिए ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस जारी होंगे। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन विभाग आगरा के डिप्टी कमिश्नर संजय माथुर और आरटीओ झांसी संजय माथुर ने ललितपुर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर कंप्यूटर में दर्शाए जा रहे करोड़ों का एरियर समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बड़े बकाएदारों से संपर्क कर वाहनों का राजस्व टैक्स जमा कराने को निर्देशित भी किया।       
विज्ञापन


आगरा संभागीय परिवहन कार्यालय के डिप्टी कमिश्नर और आरटीओ झांसी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन
सतेंद्र कुमार के साथ सभी पटलों पर जाकर रिकॉर्ड फाइलों का मुआयना किया। उन्होंने कार्यालय में बाबुओं की कार्यशैली की गतिविधि की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने कंप्यूटर में तकनीकी कमी के चलते दर्शाए जा रहे गाड़ियों के बकाए का सत्यापन कर सुधार किया जाएगा।  उन्होंने बड़े व्यापारियों की गाड़ियों पर राजस्व बकाया दर्शाने पर ऐसे बड़े कारोबारी वाहन स्वामियों से संपर्क कर बकाया जमा करवाने को निर्देशित किया। उन्होंने सभी बाबुओं से विभिन्न पटलों के रिकॉर्ड की जांच भी की और ऐसे मॉडल वाहनों के पते का सत्यापन करने को कहा जिनका पता गलत हो गया है या फिर वह वाहन स्वामी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है या स्थानांतरण हो गया है। उसका दोबारा से सत्यापन कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने 12 वर्ष मॉडल के वाहनों की फिटनेस नहीं करने के साथ ही ऐसे वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय पर करोड़ों का एरियर दर्शाए जाने पर कार्य के धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त की और दर्शाया जा रहा एरियर को शीघ्र खत्म करने को कहा। मंडलीय अधिकारियों का यह औचक निरीक्षण बृहस्पतिवार को देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सोमलता यादव, एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार के अलावा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें