तालबेहट। सोमवार को सायंकाल आई आंधी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफी मेहनत के बाद कर्मचारी फाल्ट खोज सके। समाचार लिखे जाने तक लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने का काम चालू था।
तालबेहट में विद्युत आपूर्ति रोड़ा से की जाती है। आपात स्थिति में इसे माताटीला से जोड़कर आपूर्ति ली जाती है। कुछ दिनों से नगर में रोड़ा से विद्युत आ रही थी। सोमवार को आई आंधी से नगर के राजकीय पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय के सामने ग्राम तरगुवा में बने नाले के पास एक किसान के खेत में खड़े विद्युत खंभों में फाल्ट आ गया। जिससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को देर रात तक लाइन में आए फाल्ट को खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद माताटीला से पुन: लाइन जोड़ कर नगर एवं कुछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चालू की गई। मंगलवार को फिर कर्मचारियों ने रोड़ा से तालबेहट तक की लाइन पर पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता लगाने की कोशिश की । बीस घंटे बाद लाइन में आया फाल्ट मिला। इसके बाद उसे ठीक करने का काम प्रारंभ किया गया। लेकिन मंगलवार को उमस भरी गर्मी के मध्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बिजली उपलब्ध कराने का पूरा पूरा प्रयास किया।
बेल से आया फाल्ट
तालबेहट। जिस स्थान पर लाइन में फाल्ट मिला उसे देखकर कर्मचारियों भी हैरान रह गए। पूरे लाइन को बेल ने अपनी पकड़ में ले लिया था। खंभों के आसपास बिजली के तारों पर बेल ही बेल नजर आ रही थी।