फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट में दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में खरीदी गई जमीन पर ट्रैक्टर से खेत जोतने के दौरान एक परिवार के सदस्यों से विवाद के दौरान मारपीट करने और महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पांच छह माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति से खेती की जमीन खरीदी थी। बीते 26 मई को करीब साढ़े बारह बजे वह अपने पति व बच्चे एवं दो अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गई थी। तभी ग्राम खोंखरा निवासी बॉबी राजा, प्रियांशु सिंह, हरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, संदीप सिंह, गिन्नी राजा, शैलेंद्र सिंह, कंचन राजा, रविंद्र सिंह ने उन्हें रोका और उसके पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि उसकी इतनी औकात कि ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा है। उसने उसके पति को गाली देने से मना किया तो बॉबीराजा ने उसकी गर्दन पकड़कर उक्त सभी लोगों ने लाठियों से मारपीट कर दी। तभी उसने व उसके बच्चे ने बचाया तो कंचन राजा ने अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली गलौज कर मारपीट की। तभी मौके पर उसके साथ मौजूद लोगों ने बचाया, तो उन्हें भी गालियां देते हुए जान से मारने को धमकाया। इस मारपीट में उसे, उसके पति व बच्चे को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें