ललितपुर। तालबेहट ब्लाक की ग्राम पंचायत बम्हौरीसर में मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय ने चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 54 आवास का लक्ष्य दर्शाया गया, जबकि इसकी संख्या एप पर गलत अपलोड की गई। इस तरह गलत सूचनाएं देने पर फटकार लगाई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी डाली ठाकुर के देरी से आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पर शौचालयों में गंदगी मिली। ग्रामीणों ने गांव में भी सफाई नहीं होने की शिकायत की। विद्यालय के शौचालय की सफाई कराई करवाने के निर्देश दिए। गांव में भी सफाई कराई जाए। सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार को चेतावनी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने इसके बाद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका देखी तो तकनीकी सहायक कृष्ण मुरारी गुप्ता, जसवंत वर्मा लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरुण कुमार गैरहाजिर मिले। उन्होंने तीनों कर्मचारियों का वेतन / मानदेय रोकने के निर्देश दिए। तकनीकी सहायक रवींद्र कुमार वर्मा भी अनुपस्थित पाए गए। खंड विकास अधिकारी ज्योति रानी कौशिक ने बताया कि एक सितंबर से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इनका सितंबर का मानदेय रोक दिया जाए। पेयजल एवं मनरेगा से संबंधित शिकायतों का रजिस्टर बनाने और अभिलेखों में कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह मौजूद रहे।