सूने घर का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नगदी ले गए चोर
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने, चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला चांदमारी निवासी पहाड़ सिंह यादव ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नवदुर्गा त्योहार पर अपने गांव गदयाना बीते 24 अक्टूबर को वह अपने चांदमारी रेलवे लाइन के पास के मकान में ताला लगाकर गया था। इसके बाद 30 अक्टूबर को जब वह गांव से वापस आया तो मकान के बाहर का ताला और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुुआ था। जबकि कमरे में रखे बक्सा व अलमारी में रखे सोने की पांचाली डेढ़ तोला, ढाई तोला की संतान सप्तमी वाली चांदी चूड़ी व पांच हजार रुपये नगदी चोरी कर लिए गए। कमरे में बक्से व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित पहाड़ सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से चोरी के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।