फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन विक्रय के नाम पर हड़पे छह लाख, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
note - फोटो : note
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मसौराकलां में जमीन दिखाकर छह लाख रुपये लेकर झूूठा इकरारनामा कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी मोहम्मद नवाब पुत्र हाजी मन्नू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते पांच वर्ष पहले एक फरवरी 2015 को मोहल्ला सरांयपुरा निवासी संजीव जायसवाल पुत्र राजेंद्र कुमार जायसवाल उसकी नझाई की सब्जी की दुकान पर आया, जिसे वह पहले से जानता था। संजीव ने उससे ग्राम मसौरा खुर्द में उसका एक प्लॉट 11 लाख रुपये में बेचने की बात कही, जिस पर उसने कहा कि उसके पास अभी छह लाख रुपये ही है, बाकी का इंतजाम नहीं है, जिस पर उसने उस समय पहले छह लाख रुपए देकर इकरारनामा कराने की बात कही और चार मार्च 2017 को उसने जमीन की चौहद्दी देखकर छह लाख रुपये देकर लिखित में इकरारनामा करा लिया। इसके एक वर्ष बाद मार्च 2016 में उसके संजीव से विक्रयनामा करने को कहा तो उसके साफ इंकार कर दिया। तब वह इकरार नामा में अंकित जमीन देखने गया तो और पता किया तो वह चौहद्दी वाली जमीन उक्त संजीव जायसवाल की नहीं होना पता चला। तब उसने विपक्षी से अपने छह लाख रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया और दूसरी जमीन राजमार्ग से काफी अंदर देने की बात कही। जिस पर वह सहमत नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें