फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कोतवाल से बहस

विज्ञापन
नेहरू नगर रेलवे पुल का गेट खुलवाने को लेकर कोतवाल व नेहरू नगर मोहल्ला वासियों में हुई बहस। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कोतवाल से बहस
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को नेहरू नगर के लोगों ने लामबंद होकर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का रास्ता फिर से खोलने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बहस भी हुई। उनका कहना है कि इस पुराने फुटओवर ब्रिज को कोरोना काल के चलते कुछ माह पहले नेहरू नगर के लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। पहले यहां के लोगों के लिए शहर में आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन का ब्रिज सुगम रास्ता था लेकिन अब ब्रिज बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। स्थानीय लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन उप स्टेशन अधीक्षक को दिया। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा तत्काल ब्रिज का रास्ता खोलने की बात कहने पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से तीखी बहस भी हो गई, जिस पर पूर्व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने पुराना फुट ओवरब्रिज बना है। जो प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो-तीन और मोहल्ला नेहरू नगर की ओर खुलता है, जिसके रास्ते से नेहरू नगर के लोग निकलते थे, लेकिन कोरोना काल के चलते स्टेशन पर बने इस ब्रिज को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया था। वहीं मोहल्ला के लोगों को शहर जाने के लिए मुख्य मार्ग देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता है, जहां वर्तमान में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है और फिलहाल यहां से दो पहिया वाहनों के लिए ही रास्ता खोला गया है, जबकि अन्य ऑटो या अन्य बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद रखा गया है। अब स्थानीय नेहरू नगर के लोगों को शहर आने जाने व रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर स्टेशन के नजदीक बाजार, अस्पताल या अन्य स्थानों पर जाने के लिए भी लंबा चक्कर लगाकर और दो पहिया वाहन से देवगढ़ क्रॉसिंग से गेट खुला होने पर शहर की ओर जाना पड़ रहा है या फिर सिद्धन मार्ग के रास्ते लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी के चलते शनिवार को नेहरू नगर के करीब दौ सौ लोग एकत्रित होकर रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंच गए और यहां उन्होंने फुट ओवरब्रिज का रास्ता मोहल्ले के लोगों के लिए फिर से खोलने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, नेहरू नगर चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह एवं आरपीएफ पुलिस कर्मचारियों आदि मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन उप स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर खड़े लोगों में कुछ लोग ज्ञापन के साथ ही फुट ओवरब्रिज का रास्ता तत्काल खोलने, अन्यथा खुद ही रास्ता खोलने की बात करने लगे। इसी बात को लेकर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने उन्हें जाने से रोका तो इसी बात को लेकर तीखी बहस भी हो गई। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्होंने स्टेशन के भीतर रास्ता खोलने की बात कहने पर मुकदमा भी लिखने चेतावनी दे डाली। जिसके बाद पूर्व पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए और वापस लौट गए। ज्ञापन पर पूर्व पार्षद विवेक दरौनियां, नंनलाल, महबूब, कल्लन, पर्वत, मिथलेश, चंपा, उमा देवी, शीला, रचना, हल्के, गीता, मेघा, रोशनी, ऊषा यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें