ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने ग्राम दावनी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई अवधेश कुमार ने जाखलौन थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते सात जनवरी को ग्राम दावनी निवासी घूमन पुत्र नारायण एवं रवींद्र पाठक पुत्र कैलाश नारायण ने लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग करते हुए हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार को एसआई की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।