फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है प्रदेश सरकार

विज्ञापन
साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों और फसल बीमा किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंचने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। इसे हटाया जाए। इस दौरान जन संदेश साइकिल यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष रामकरन निर्मल और पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव के निर्देश पर मानसिंह यादव खैरा के नेतृत्व में ग्राम चुनगी, मावलैन एवं धनगौल में जन संदेश साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मांग की गई कि फसल बीमा किसानों के बैंक खाते में पहुंचाया जाए। साइकिल यात्रा से सरकार का विरोध किया और लोगों को जागरूक किया। सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। ग्राम चुनगी में साहू समाज के पुरवा पर जनचौपल लगाई, जिसमें साहू समाज के लोगो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। साइकिल यात्रा में जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अशोक साहू, पुष्पेंद्र सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, कल्लू राजा, शिवम साहू, कुन्नू यादव, तिलक यादव, गुलशन विश्वकर्मा, सुरेंद्र सोनी, सतेंद्र यादव, नाथूराम साहू, रामकिशोर साहू, निरपत साहू, प्रानसिंह यादव, नवदीप, रंजीत, अनिल यादव, सुरजीत, ब्रजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें