फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे 35 श्रेष्ठ मॉडल

Thu, 06 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन निर्णायक मंडल डा. हरगोविंद चौरसिया व अरूण बाबू शर्मा ने प्रदर्शनी में रखे गए मॉडलों का बारी-बारी से अवलोकन किया। इस प्रक्रिया में 35 श्रेष्ठ मॉडलों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण आवश्यक है। शिक्षा के साथ चरित्र अच्छा होने पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक चौबीस से छब्बीस अगस्त तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला समन्वयक अमित शुक्ला ने कहा कि इंस्पायर एवार्ड योजना में इंटरमीडिएट के बाद स्नातक होने पर श्रेष्ठता के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों से राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कहा। कार्यक्रम में ऐपी सिंह, एसके वर्मा, केएस नरवरिया, एलपी विश्वकर्मा, एसके खरे, जीआर सेन, आरएस राजपूत, सीएल सुमन, सीबी कुशवाहा, जेपी द्विवेदी, ऐवी शर्मा, मजीद पठान, केएन तिवारी, एसआर समाधिया, एसके मंसूरी, एके साहू आदि ने संबोधित किया। अंत में कालेज परिसर में अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें