सुबह प्रभारी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने दस बजे के लगभग जूनियर हाई स्कूल कडे़सराकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापक रश्मि नामेदव ने विद्यालय में 216 के सापेक्ष 105 छात्रों की उपस्थिति बताई। छात्रों के लिए दूध की उपलब्धता के बारे में पूछनें पर उन्होंने मात्र आठ लीटर दूध उपलब्ध होना बताया। 21 लीटर के सापेक्ष इतना कम दूध होने की बात का वह कोई जवाब न दे सकीं। वहीं, रसोइया ने सात लीटर दूध बताया। निरीक्षण के दौरान उन्हें चूल्हें पर खाना बनता मिला। विद्यालय परिसर में काफी गंदगी मिली। शौचालय के आसपास काफी झाड़ झंकाड़ लगा था, इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय में पुराना मैन्यू बोर्ड एवं पुरानी समिति अंकित थी, इसे दोबारा लिखवाने के निर्देश दिए।