फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती जिलों में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई

विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चंदेरी बार्डर पर तैनात राजघाट चौकी पुलिस। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर के सीमावर्ती जिलों टीकमगढ़ एवं सागर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मध्यप्रदेश से आने-जाने वाली सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए सील कर दिया है। मध्य प्रदेश आने और जाने पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला टीकमगढ़ में इंदौर से लौटे एक युवक में कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना पर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मध्य प्रदेश में आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मध्य प्रदेश की सीमा से लगे सभी चौकी इंचार्ज एवं थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि स्थिति सामान्य होने तक न तो कोई मध्य प्रदेश से जनपद में प्रवेश कर सकेगा और न ही कोई भी व्यक्ति जनपद से मध्य प्रदेश में जा सकेगा। जो जहां है, उसे लॉकडाउन के दौरान एवं स्थिति सामान्य होने पर अपने जिला में ही रहना होगा।
जनपद से टीकमगढ़ जाने के लिए बानपुर थानांतर्गत बानपुर - टीकमगढ़ सीमा, सागर जाने के लिए अमझराघाटी स्थिति ललितपुर-सागर सीमा, चंदेरी जाने के लिए राजघाट में ललितपुर-चंदेरी सीमा क्षेत्रों को पूरी तरह बंद कर हर समय दिन और रात पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि जनपद में कोई भी व्यक्ति मध्य प्रदेश की सीमा से प्रवेश नहीं कर सके और कोरोना वायरस का संक्रमण को रोका जा सके। इसके अलावा थाना पूराकलां, तालबेहट, महरौनी आदि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन

---------
मध्य प्रदेश के समीपस्थ जिलों में कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। मध्य प्रदेश से जुड़ने वाली जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और हर समय चौकसी की जा रही है। अब न तो कोई मध्य प्रदेश से कोई यहां आएगा और न ही जनपद से मध्य प्रदेश जाएगा। जो जहां है, वहीं रहे और सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें