फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखी खांसी और तेज बुखार वालों की कुंडली बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब मेडिकल स्टोर संचालक खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों का ब्योरा तैयार करेंगे। इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दी जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

शासन ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए कई विभागों को कार्यों पर लगाया है, जिसमें नगर पालिका को नगर में सफाई के साथ ही सेनेटाइजेेशन करने का कार्य दिया गया है। पुलिस प्रशासन को कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए बने नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार बाहरी लोगों की जांच कर रहा है, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
औषधि प्रशासन विभाग भी इसकी जिम्मेदारी संभाल रहा है। अब मेडीकल स्टोर संचालक स्टोर पर दवा देने के साथ ही मरीजों का ब्योरा भी रखेंगे। इसमें मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आने वाले मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लेंगे। साथ ही मर्ज की शुरुआत व बाहर से आने की जानकारी जुटाएंगे। हालांकि, सभी मरीजों का ब्योरा नहीं जुटाएंगे। केवल सूखी खांसी, तेजबुखार व श्वांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की कुंडली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विवरण को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित पता और मोबाइल से जानकारी जुटाकर व्यक्ति तक पहुंचेगी। लक्षणों की जांच होगी और आवश्यकता पड़ने पर कम्युनिटी सैंपलिंग की जाएगी। नमूना को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला पर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक स्वास्थ्य विभाग व्यक्ति को क्वारंटीन में रखेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
देश में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने मेडिकल स्टोर संचालकों को तीन समस्याओं से ग्रसित मरीजों का विवरण रखना होगा। उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विवरण देना होगा। जिससे मरीजों की पहचान में आसानी हो सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

- उमेश भारती, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें