फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टार लाइफ के संचालकों की 2.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 06 Mar 2025 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश किए जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी ने गिरोह बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गैंगस्टर के आरोपियों संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक की आख्या पर तीन अभियुक्तों की 2.17 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

जनपद में गैंगलीडर नरेंद्र कुमार साहू पुत्र मनोहर लाल साहू निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के पास, हाल निवासी जुगपुरा नेहरूनगर अपने चार सक्रिय सदस्यों के साथ फर्जी कंपनी स्टार लाइफ का संचालन कर रहें। इन सदस्यों में विक्रम पटेल पुत्र जयराम पटेल निवासी जुगपुरा, सौरभ खरे पुत्र ओममप्रकाश खरे निवासी जुगपुरा, विनोद साहू पुत्र रामचरन साहू निवासी नाराहट रोड महरौनी में शामिल थे। इनमें गैंग लीडर सहित तीन लोगों की पुलिस संपत्ति को कुर्क किया है, जिसमें गैंगलीडर नरेंद्र कुमार साहू की एक करोड़ दो लाख 23 हजार 817 रुपये, विक्रम पटेल की 20 लाख 36 हजार रुपये, विनोद साहू की 95 लाख पांच हजार 500 रुपये संपत्ति सहित कुल दो करोड़ 17 लाख 61 हजार 317 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार को आदेश जारी किए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर व मड़ावरा को इन संपत्तियों का रिसीवर नियुक्त किया है, साथ उन्हें आदेश के अनुपालन को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें