फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े पर सवार होकर निकली श्रीकृष्ण की बरात

विज्ञापन
ग्राम सौंरई में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की बारात। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। सोंरई गांव के महामाई मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बरात निकाली गई। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

दुर्गा महामाई महिला समूह के सहयोग से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की बरात बैंडबाजों के साथ निकाली गई। इसका ग्रामीणों ने दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाकर व कलश रखकर स्वागत किया। सखियों के साथ रुक्मिणी को पांडाल में लाया गया। मंच पर भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी का वरमाला कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्यादान में भाग लिया। पांडाल में पुष्प वर्षा हुई। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के सजीव मंचन को देख श्रद्धालु भाव- विभोर हो गए। इससे पूर्व कथा वाचक मधुर व्यास रमाशंकर तिवारी ने श्रीमद्भागवत सुनाते हुए भजनों के साथ देवताओं का गंधर्व विधान, कंस का श्रीकृष्ण द्वारा वध, वृंदावन में कृष्ण का अभिषेक एवं श्रीकृष्ण की गोपियों संग प्रेम लीला तथा श्रीकृष्ण का रुक्मिणी के साथ विवाह आदि प्रसंग मेरा कृष्ण कुंवारा रह जाएगा... आदि गीत सुनाए।
शनिवार को कथा का समापन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण तथा कन्याभोज होगा। इस दौरान आगर्न वादक अमित पुरोहित, पैड वादक अनुज पुरोहित, तबला वादक रजत साहू, सूर्यकांत शास्त्री, मोंटी महाराज, पवन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें