फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के चार बजे आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कड़ा पहरा रहा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी मजदूरों से भरी ट्रेन को सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन के बाद पहली बार छतरपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे आई। पूरा रेल प्रशासन, सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और सुरक्षा कड़ी रही। सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा। ट्रेन आने पर लगातार अनाउंस कराया गया कि कोई भी यात्री प्लेटफार्म पर न उतरे, यह ट्रेन छतरपुर जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली से चलकर छतरपुर के लिए रवाना हुई, जो ललितपुर होते हुए टीकमगढ़ के रास्ते छतरपुर पहुंची। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब 3.55 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इससे पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन से ट्रेन निकलने के कारण सुरक्षा के लिए जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया था। स्थानीय प्रशासन की सूचना पर देर रात में ही जीआरपी आरपीएफ के साथ कोतवाली पुलिस से सीओ सिटी केशव नाथ, थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला, नेहरुनगर चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर, नई बस्ती चौकी इंचार्ज समेत तमाम पुलिस बल स्टेशन पहुंच गया और जैसे ही यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस बल अलर्ट हो गया।
इस ट्रेन का स्टॉपेज ललितपुर में नहीं रखा गया, लेकिन इंजन बदलने के चलते यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर ठहरी। ट्रेन पहुंचने के बाद सुबह 4.05 बजे झांसी की ओर डीजल इंजन काटकर 4.25 बजे ट्रेन टीकमगढ़ के रास्ते छतरपुर चलने को तैयार की गई। इसके बाद साढ़े चार बजे गार्ड ब्रेक को सैनिटाइज कराया गया और सुबह 4.33 बजे ट्रेन को छतरपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें