फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सि्प्रंकलर परियोजना मिली अधूरी अफसरों को तलब किया लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट(ललितपुर)। राज्यमंत्री उद्यान दिनेश प्रताप सिंह व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को शहजाद बांध पर बनाई गई स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। अफसरों से जवाब मांगा तो वह लाइन वन भूमि से गुजरने के कारण अनापत्ति न मिलने की बात कहने लगे। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि कोई समस्या थी तो मुझे जानकारी देनी चाहिए थी। मुख्य सचिव ने दो सप्ताह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश देते हुए विद्युत अधिकारियों को लखनऊ तलब किया है।
बुंदेलखंड पैकेज फेज-3 के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 89.88 करोड़ की लागत से शहजाद बांध पर बनाई गई स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का शनिवार को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता सिंचाई झांसी अशोक कुमार ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि तालबेहट के डांग बरौदा स्थित शहजाद बांध पर पंप हाउस बनाकर पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के अतिरिक्त 2 मेगावाट का सोलर पॉवर विद्युत उत्पादन का कार्य कराया गया है। यह योजना पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

परियोजना में विद्युत कनेक्शन के लिए डाली जा रही 39 किमी लाइन में से 2.5 किमी आरक्षित वन भूमि से गुजरने के कारण अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए प्रक्रिया में है। मुख्य सचिव ने वन व विद्युत विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कल से ही विद्युत लाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।
जल्द इसे पूरा कर निर्बाध विद्युत सप्लाई देना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसी गर्मी के मौसम में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी परियोजना है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 1740 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। मंत्री ने उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने 1.09 करोड़ की लागत से बनाई गईं राजकीय पौधशाला खिरिया लटकंजू महरौनी व कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्र जखौरा हाईटेक नर्सरियों की शिलापट्टिका का अनावरण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, डीएफओ गौतम सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अंकुर श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सिंचाई झांसी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता शहजाद बांध परियोजना नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें