फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में रौनक लौटी, खेल गतिविधियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां आरंभ हो गई है। खिलाड़ी भी अपनी किट के साथ स्टेडियम में पहुंच लगे हैं। कोई ऊंची कूद लगा रहा है तो कोई मैदान में दौड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में खेल गतिविधियां ठप पड़ गई थी। इससे खिलाड़ियों में बेचैनी देखी जा रही थी, वह स्टेडियम खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार सरकार ने उनकी सुन ली। सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। इस सूचना को पाकर स्टेडियम में खिलाड़ी अपनी किट के साथ पहुंचने लगे हैं। सोमवार और मंगलवार को कई खिलाड़ियों ने लंबी कूद की प्रैक्टिस की तो कुछ एथलीट मैदान में दौड़ लगाते दिखे। हालांकि, स्टेडियम में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले के मुकाबले कम है। खिलाड़ियों का मानना है कि धीरे-धीरे स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और पहले की तरह स्टेडियम में विभिन्न खेल आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें