फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए होगा विशेष ट्रेन का संचालन

Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर से इंदौर के मध्य चलने वाली विशेष ट्रेन का ललितपुर में 13 दिन होगा ठहराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे द्वारा ग्वालियर से इंदौर के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा और इस ट्रेन का ठहराव ललितपुर में भी किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से एक मार्च से बारह मार्च तक और सत्रह मार्च और अठारह मार्च को संचालित की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध के तहत एक मार्च से विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इसके तहत 01825 एवं 01826 ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर विशेष ट्रेन का संचालन एक मार्च से 11 मार्च तक और 16 एवं 17 मार्च को कुल तेरह फेरे के लिए किया जाएगा। वहीं इंदौर से यह गाड़ी 01826 का संचालन दो मार्च से 12 मार्च और 17 एवं 18 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर से विशेष ट्रेन का संचालन उक्त तिथियों में ग्वालियर स्टेशन से दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी और दतिया 2.10 बजे, झांसी में दोपहर तीन बजे और ललितपुर में शाम 4.05 बजे पहुंचेगी, जो बीना में शाम पांच बजे और संत हिरदाराम होकर इंदौर स्टेशन देर रात को दो बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार इंदौर स्टेशन से यह ट्रेन शाम सात बजे चलकर उज्जैन, संत हिरदाराम व बीना होते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात 3.58 बजे आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद झांसी में सुबह सात बजे, दतिया 7.40 बजे और ग्वालियर स्टेशन पर सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्थानीय ललितपुर के परीक्षार्थियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें