अवैध ढंग से शराब लेकर जा रहे आरोपी को पकड़कर छोड़ देने के मामले में हुई कार्रवाई
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने थानाध्यक्ष सौजना अजय पाल सिंह, हेड कांस्टेबल बृजबिहारी सेंगर व नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों पर अवैध ढंग से शराब लेकर जा रहे आरोपी को पकड़कर छोड़ देने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर जनपद पुलिस कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। थाना सौजना पुलिस क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान अवैध ढंग शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया था, पुलिस ने बिना कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि थानाध्यक्ष सौजना और दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।