फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसपी ने दी पुलिस ध्वज को सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुआ झंडा दिवस का आयोजन, डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस दौरान डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने पुलिस ध्वज की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा में पुलिस बल की भूमिका तथा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस बल के लिए प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं विभिन्न इकाइयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनता के प्रति संवेदनशीलता तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही गई। इस दौरान सीओ सदर अजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जगदीशचंद्र आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें