फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज रिपोर्ट की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर आत्महत्या प्रकरण : गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 17 वर्षीय मोहित के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। किशोरी की मां रामकली की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की रात किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृत मोहित की मां रामकली ने तहरीर में बताया कि उसके पति भैयालाल की काम करते समय लकड़ी की बल्ली गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मकान मालिक अखलेश ने उसके पुत्र मोहित को 21 नवंबर को कोतवाली बुलाया था। यहां अखलेश व रामपाल ने राजीनामा की बात की थी। आरोपी रास्ते में बेटे को रोककर राजीनामा करने का दबाव बनाए थे। इस दहशत के चलते उसके पुत्र ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित पक्ष सहित अन्य लोगाें से जानकारी ली। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें