फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

Sat, 20 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में पहुंचकर सबसे पहले एसपी मो. इमरान ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रत्येक टोली का टर्न आउट चेक किया गया, जिसमें रजनीश चौहान, मृदुल अग्निहोत्री, मसरुर हसन, दीपक कुमार, मान सिंह यादव, रंजना तिवारी, अनिल कुमार, जंगबहादुर, तुलसीदास, प्रहलाद और अतुल श्रीवास्तव को अच्छे टर्न आउट पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

 
इस दौरान एसपी ने लाइन ग्राउंड, वर्दी स्टोर, शस्त्रागार, भोजनालय, बारबर शॉप, धोबी शॉप और कारपेंटर शॉप का निरीक्षण किया। एसपी ने र्क्वाटर गारद पर शिवशंकर सिंह, राजवीर सिंह, सन्नाम सिंह, अखिलेश और आनंद कुमार को उत्कृष्ट गार्ड ऑफ आनर पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में आरमर कुलदीप व बृजनंदन मिश्रा ने शस्त्रों का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान सीओ लाइन बल्देव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम सिंह यादव, वाचक हाकिम सिंह यादव, हेड पेशी सूर्यबली यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें