फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के सात प्रत्याशी किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार की देर रात समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष की सात सीटों में से सपा ने पांच पर प्रत्याशी उतारे। जबकि, नगर पालिका की पांच सीटों में से सपा ने दो पर ही प्रत्याशी घोषित किए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने बताया कि गरौठा नगर पंचायत से संतोष गेड़ा, मोंठ से अमित अग्रवाल की पत्नी सफलता अग्रवाल, टोड़ी फतेहपुर से वीर सिंह यादव, एरच से मोहित व रानीपुर से मुलायम सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रत्याशी बनाया है। बड़ागांव व कटेरा नगर पंचायत से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए।
वहीं, नगर पालिका समथर से राघवेंद्र सिंह व चिरगांव नगर पालिका से मलखान सिंह को प्रत्याशी बनाया है। गुरसराय, बरुआसागर व मऊरानीपुर नगर पालिका से सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, झांसी नगर निगम के महापौर पद पर सपा पहले ही पूर्व विधायक सतीश जतारिया को प्रत्याशी बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें