फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में सपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में

Fri, 10 Feb 2017 01:09 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
महरौनी में सपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ललितपुर विधानसभा से निर्दलीय इमरान ने पर्चा वापस ले लिया। नामांकन वापसी के दिन महरौनी विधानसभा क्षेत्र में सपा कांग्रेस गठबंधन में फूट हो गई है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। कांग्रेस से बृजलाल खाबरी व सपा से रमेश खटीक को बृहस्पतिवार को सिंबल मिल गया। उधर, महरौनी से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
ललितपुर विधानसभा से 11 प्रत्याशी मैदान में है। बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सिंबल लेने कलक्ट्रेट पहुंचे। महरौनी से सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को बनाया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने रमेश खटीक को प्रत्याशी बनाया है। उम्मीद की जा रही थी कि आखिरी समय तक दोनों पार्टियों में कोई सामंजस्य निकल आए और कोई एक पार्टी ही चुनाव लड़े, लेकिन सहमति नहीं बन सकी और दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने सिंबल प्राप्त कर लिए। इस तरह से महरौनी का चुनाव बड़ा रोचक हो गया है।
विज्ञापन


आलाकमान साथ है
पार्टी ने महरौनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पूरी पार्टी के सहयोग से चुनाव लड़ा जाएगा और जीत दर्ज की जाएगी। सपा सरकार ने महरौनी के लोगों को दो तहसीलों की सौगात दी है, इसलिए जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन

रमेश खटीक सपा प्रत्याशी महरौनी

कांग्रेस के खाते में है महरौनी
गठबंधन के तहत महरौनी विधानसभा को कांग्रेस के खाते में दी गई है। सपा की स्थानीय इकाई को भी गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए। सपा प्रत्याशी किस के इशारे पर चुनाव लड़ रहे हैं, यह वह ही बता सकते हैं।
बृजलाल खाबरी, कांग्रेस प्रत्याशी महरौनी

ललितपुर 226 विधानसभा लिस्ट
1-    पर्वतलाल-       बाल और हॅसिया-            कप्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
2-    संतोष-              हाथी-                       बहुजन समाज पार्टी
3-     क्रान्ति-                टै्रक्टर चलाता किसान-      राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी
4-    प्रदीप कुमार गुप्ता-    चूडिय़ॉ -        निर्दलीय
5-    रामरतन-        कमल-                भारतीय जनता पार्टी
6-    सचेन्द्र-        चक्की -        निर्दलीय
7-    गनेशराम रजक-        गैस सिलेण्डर -    निर्दलीय
8-    ज्योति सिंह-    साइकिल-                समाजवादी पार्टी
9-    राजेन्द्र कुमार कुशवाहा-    डोली-                जन अधिकार पार्टी
10-    ओमप्रकाश-    चारपाई -        बहुचन मुक्ति पार्टी
11-    कमलेश कुमार-    डीजल पम्प -    निर्दलीय
महरौनी विधानसभा 227 लिस्ट
1-     आराधना-    बाल और हसिया-            भारतीय कप्युनिस्ट पार्टी
2-    फेरनलाल-    हाथी-                बहुजन समाज पार्टी
3-    बृजलाल खाबरी-    हाथ -            भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस
4-    मनोहर लाल-    कमल-            भारतीय जनता पार्टी
5-    रमेश कुमार-    साइकिल-                समाजवादी पार्टी
6-    दशस्थ-        कप और प्लेट -    राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी
7-    राकेश कुमार-    डोली-                जन अधिकार पार्टी
8-    रामलाल-        कैंची-        अपना दल
9-    कन्हैया लाल-    अंगूठी -        निर्दलीय
10-    जितेन्द्र-        बटूवा -        निर्दलीय
11-    प्रीतम लाल-    माचिस-        निर्दलीय
12-    मनोज कुमार-    माइक-        निर्दलीय
13-    सुखदयाल-    जंजीर -        निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें