फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में रबी फसलों की बोआई 46 फीसदी पूरी, डीएपी की एक रैक पहुंची

विज्ञापन
खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते किसान।  फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में रबी की फसलों की बोआई तेजी से चल रही है। अब तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 46 फीसदी क्षेत्रफल में बोआई हो चुकी है। चना, मटर और मसूर की बोआई में सबसे अधिक प्रगति हुई है, जबकि गेहूं की बोआई अभी लक्ष्य का करीब 20 फीसदी ही पहुंची है। इस बीच किसानों को खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए चार हजार मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक जिले में पहुंच गई है। इसके अलावा 2600 और 500 मीट्रिक टन डीएपी की दो रैक जल्द आने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में इस रबी सीजन में कुल 3,36,172 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खाद्यान्न फसलों में गेहूं की बोआई 1,75,432 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 34,114 हेक्टेयर में हुई है। यह लक्ष्य का करीब 19.5 फीसदी है। जौ की बोआई 9,010 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 839.056 हेक्टेयर में हुई है।

दलहनी फसलों में चना की बोआई 11 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 10,788 हेक्टेयर में हो चुकी है। मटर की बोआई 69,784 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 58,454.2 हेक्टेयर और मसूर की बोआई 30,937 हेक्टेयर के सापेक्ष 28,139.85 हेक्टेयर में हुई है। वहीं, तिलहनी फसलों में राई-सरसों की बोआई 34,995 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 19,022 हेक्टेयर और तोरिया की बोआई 5,014 हेक्टेयर के सापेक्ष 3,325.2 हेक्टेयर में हो चुकी है। इस तरह जिले में अब तक कुल 1,54,683.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी फसलों की बोआई हुई है।
विज्ञापन

-
डीएपी की दो और रैक जल्द आएगी
जिले में वर्तमान में करीब चार हजार मीट्रिक टन डीएपी, सात हजार मीट्रिक टन एनपीके और 22,110 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। डीएपी की मांग को देखते हुए इसकी आपूर्ति लगातार की जा रही है। इसी क्रम में चार हजार मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक जिले में पहुंच गई है। इसका वितरण सहकारी समितियों और निजी दुकानों के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा 2600 और 500 मीट्रिक टन डीएपी की दो रैक जल्द आने की संभावना है।

जिले में अब तक करीब 46 फीसदी रबी फसलों की बोआई हो चुकी है। चना, मटर और मसूर की बोआई में सबसे अधिक प्रगति है। किसानों को खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डीएपी की आपूर्ति की जा रही है। चार हजार मीट्रिक टन की एक रैक पहुंच गई है, जबकि दो और रैक जल्द आने की संभावना है।
विज्ञापन

रंजीत कुमार चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें